जानें क्या है OLX-Marketplace Scam, कहीं आप भी न हो जाए इसके शिकार
OLX-Marketplace Scam : डिजिटल युग में जहां ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने खरीदारी और बिक्री को आसान बना दिया है, वहीं इसके साथ धोखाधड़ी के मामलों में भी तेजी आई है। OLX, फेसबुक मार्केटप्लेस जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ठग नई-नई चालों से लोगों को अपनी जाल में फंसा रहे हैं। इस लेख में हम इन घोटालों की सामान्य विधियों, उनसे बचने के उपाय और सतर्क रहने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
कैसे होता है OLX/मार्केटप्लेस स्कैम?
1. फर्जी खरीददार या विक्रेता बनकर ठगी:
ठग अक्सर खुद को खरीदार या विक्रेता के रूप में प्रस्तुत करते हैं। वे फर्जी पहचान, नकली प्रोफाइल और आकर्षक ऑफर के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।
2. UPI और फर्जी पेमेंट लिंक:
ठग नकली QR कोड या पेमेंट लिंक भेजकर UPI से पैसा ट्रांसफर कराते हैं। वे कहते हैं कि "पेमेंट कंफर्म करने के लिए लिंक पर क्लिक करें," और इस प्रक्रिया में बैंक अकाउंट से पैसा गायब हो जाता है।
3.फर्जी डिलीवरी सर्विस:
कई बार स्कैमर खुद को आर्मी या सरकारी कर्मचारी बताकर विश्वास जीतते हैं। वे कहते हैं कि सामान डिलीवरी के लिए पहले एडवांस पेमेंट करें। लेकिन पैसा लेने के बाद गायब हो जाते हैं।
4.सस्ते ऑफर्स के बहाने ठगी:
धोखेबाज आकर्षक कीमतों पर महंगे प्रोडक्ट (जैसे मोबाइल, बाइक, लैपटॉप) का विज्ञापन देते हैं। खरीदार एडवांस पेमेंट करता है, लेकिन उसे प्रोडक्ट कभी नहीं मिलता।
कैसे पहचाने स्कैमर्स को?
1. संदेहास्पद ऑफर्स:
यदि किसी प्रोडक्ट की कीमत बाजार मूल्य से बहुत कम है, तो यह फर्जी हो सकता है।
2. जल्दीबाजी का दबाव:
स्कैमर अक्सर कहते हैं कि "डील तुरंत फाइनल करें, अन्यथा यह ऑफर चला जाएगा।"
3. फर्जी पहचान पत्र:
आर्मी या सरकारी कर्मचारी होने का दावा करने वाले अक्सर नकली दस्तावेज दिखाते हैं।
4. नकली पेमेंट रसीद:
ठग पेमेंट की नकली रसीद भेजकर कहते हैं कि उन्होंने पैसा ट्रांसफर कर दिया है।
OLX और मार्केटप्लेस पर स्कैम से बचने के उपाय
1. कैश ऑन डिलीवरी चुनें:
किसी भी प्रोडक्ट की पेमेंट हमेशा डिलीवरी के समय करें।
2.ऑनलाइन पेमेंट में सतर्कता:
QR कोड स्कैन करने से पहले जांच लें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें।
3. व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें:
बैंक डिटेल्स या OTP जैसी संवेदनशील जानकारी किसी से न साझा करें।
4. संदेहास्पद प्रोफाइल से बचें:
यदि किसी का प्रोफाइल नया है या उसमें कोई जानकारी नहीं है, तो उससे लेन-देन न करें।
5. सामान खुद जाकर जांचें:
किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसे खुद जाकर चेक करें।
Scam होने पर क्या करें?
1. तुरंत अपनी बैंक को सूचना दें और संबंधित खाते को ब्लॉक करें।
2. नजदीकी पुलिस स्टेशन में साइबर क्राइम शिकायत दर्ज कराएं।
3. OLX या मार्केटप्लेस की हेल्पलाइन पर फ्रॉड की जानकारी दें।